फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। कस्बे में पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली हैं। पुलिस ने इन चोरों के पास से चोरी की गई पांच बाइकों को भी बरामद किया हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि संत तुलसीदास इंटर कॉलेज के समीप दो वाहन चोरों की सूचना मुखबिर से पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग की। जिसमें वीरपाल निवासी मानपुर नगरिया एवं कैलाश कश्यप निवासी मोहल्ला चक्रतीर्थ को रोक कर उसे चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर अन्य बाइकों को भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इन बाइकों को सोरों में बिक्री करने के लिए गया था।
वाहनों पर मोजूद नंबरों के अनुसार यह बाइकें बरेली, बदांयू एवं नोएडा के अतिरिक्त गृह जनपद से भी चोरी की गई हैं। यह नंबर प्लेट फर्जी भी हो सकती हैं। बाइकों के सही नंबरों की जांच पड़ताल की जा रही हैं। एक बाइक की बंदायू से चोरी होने की पुष्टि हुई है। वहां चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। वहां की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें