फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परिवहन विभाग का आठ करोड़ रुपये दबाए बैठे थे वाहन मालिक

Fri, 07 Feb 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सहायक उपसंभागीय परिवहन अ​धिकारी कार्यालय।
विज्ञापन
कासगंज। संभागीय परिवहन विभाग द्वारा छह नवंबर से एक मुश्त समाधान योजना शुरू की थी। इस ब्याज माफी योजना चालू होने के बावजूद भी बकाएदारों ने धन जमा करने में रुचि नहीं दिखाई। पांच साल से करीब आठ करोड़ रुपये दबाए बैठे 3191 बकाएदारों में से 303 ने ही 57 लाख रुपये शुल्क जमा किया। परिवहन विभाग ने अपना बकाया बसूलने के लिए एक मुश्त समाधान योजना शुरू की, लेकिन विभाग ने इसके प्रचार-प्रसार को गंभीरता नहीं दिखाई। जानकारी के अभाव में एक मुश्त समाधान योजना जिले में परवान नहीं चढ़ पाई। इससे विभाग लक्ष्य के पास भी नहीं पहुंच सका। जिले में परिवहन विभाग का प्राइवेट टैक्स का आठ करोड़ रुपये बकाया था। इसमें से 303 बकाएदरों ने 57 लाख रुपये जमा किया है। अब 2888 लोगों से ब्याज सहित अपना बकाया जमा करना पड़ेगा।पांच फीसदी ब्याज लगाता है विभाग : परिवहन विभाग व्यावसायिक बड़े, छोटे वाहनों से रोड टैक्स वसूलता है। वाहन स्वामियों को यह टैक्स प्रत्येक तीन माह में देना होता है। विभाग बकाए कर पर पांच फीसदी ब्याज लगाता है। इससे बकाया राशि साल में बढ़ जाती है और वाहन स्वामी जमा नहीं कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें