मांट के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर दौड़ लगाना युवक को भारी पड़ गया। दौड़ लगाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे युवक की मौत हो गई है। एक्सप्रेस-वे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 135 के पास गड़सौली निवासी नटवर पुत्र लक्ष्मण (20) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक को टक्कर मारने वाले वाहन कि तलाश जारी है, इसके लिए सभी टोल प्लाजा पर पुलिस को सूचित कर दिया गया है। वही टोल प्लाजा मैनेजर सैयद रफी रिजवी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर दौड़ नहीं लगाने के बोर्ड लगा रखे हैं, फिर भी ग्रामीण दौड़ लगाने के लिए एक्सप्रेस का सहारा लेते हैं।