तीन दिन की बारिश और फिर होली का त्योहार अपने साथ सब्जियों पर महंगाई की बारिश कर गया। सीजन की सब्जियों की विदाई के समय भी हरी सब्जियों के दाम आसमान पर हैं। आलू छोड़कर सभी सब्जियां डेढ़ से दो गुनी तक महंगी हुई हैं। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक बारिश से सब्जी खराब हुई और फिर त्योहार पर आवक प्रभावित होने से भाव बढ़ गए हैं।
तीन दिन की बारिश ने आलू की खोदाई रोक दी। इससे मंडियों में आलू की आवक थम गई। सात रुपये प्रति किलो तक बिका आलू अब 10 रुपये किलो पर है। हालांकि बारिश से खराब हुआ आलू भी मंडियों में पहुंच रहा है। वहीं, टमाटर, गोभी, मैथी, पालक, मटर जैसी सब्जियों के भाव आसमान पर पहुंच गये। सीजन में सबसे ज्यादा भाव होली पर ही रिकार्ड किए गए। धनिया, मिर्च को बारिश से नुकसान होने से रेट दो गुने से ज्यादा पहुंच गए हैं।
सब्जियां होली के बाद होली से पहले
टमाटर 30 15
गोभी 30 10
पत्तागोभी 20 10
बैंगन 30 10
शिमला मिर्च 60 40
कद्दू 30 30
मिर्च 40 80
पालक 20 10
नीबू 100 60
धनिया 20 60
मूली 10 10