बेमौसम बारिश और त्योहारी सीजन ने सब्जियों में महंगाई का तड़का लगा दिया है। सब्जियों के राजा आलू जहां भाव नहीं खा रहा तो वहीं टमाटर भी महंगाई से सुर्ख हो चुका है। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक आने वाले दिनों में अभी लोगों को महंगी सब्जियों से निजात मिलने वाली नहीं है।
नाम थोक रिटेल
बारिश और त्योहारी सीजन की वजह से सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ है। सब्जियों की कम आवक इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है।- गिरीश अग्रवाल, थोक विक्रेता, सिकंदरा सब्जी मंडी
बारिश की वजह से पंजाब की फसल लेट हुई है। साथ ही मैनपुरी, बेवर, फर्रुखाबाद आदि जगहों पर अभी तक बोवाई तक नहीं हो सकी है। ऐसे में आलू के दामों में अभी और ईजाफ होगा। - जितेंद्र शर्मा, थोक विक्रेता सिंकदरा सब्जी मंडी
सर्दियों की सब्जियों की आवक बारिश की वजह से अभी कम ही हो रही है। साथ ही गर्मियों के सीजन की सब्जियां अब मंडी में नहीं आ रही है। इसकी वजह से सब्जियों के दाम बढ़े है। अभी 15 से 30 दिन तक दामों में गिरावट की कोई उम्मीद नहीं है। -पवन शर्मा, थोक विक्रेता सिंकदरा सब्जी मंडी