लॉकडाउन में फल और सब्जियों की कीमतों में इजाफा हुआ है। प्रशासन ने जो रेट लिस्ट जारी की है, उस पर तो 90 फीसदी से ज्यादा सामान मिल ही नहीं रहा है। इस सूची में आलू 15 रुपये किलो है। जबकि गली-गली घूम रहे सब्जी वाले 25 से 30 रुपये किलो आलू बेच रहे हैं। सेब 70 रुपये किलो बताया गया है जबकि मिल रहा है 90 से 100 रुपये।
मंडी में माल की कमी नहीं : सचिव मंडी में तो माल की कमी नहीं, फुटकर में रेट कैसे बढ़ रहे हैं, यह दिखवाते हैं - संजीव राघव, मंडी सचिव
माल नहीं मिल रहा : विक्रेता
पीछे से माल की आवक बेहद कम है और मांग में तिगुना इजाफा है, इसलिए कीमतें बढ़ गयी है। - गोविंद, सब्जी विक्रेता
इस समय माल की काफी किल्लत बनी हुई है। जैसे तैसे लाकर सामान बेचना पड़ रहा है। - पूरन, सब्जी विक्रेता