फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर शाहजी मंदिर में खुलेगा वसंती कमरा, आज होंगे विशेष दर्शन

Sun, 10 Feb 2019 12:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
वसंती कमरे में सफाई करते कर्मचारी
विज्ञापन
वसंती पंचमी पर वृंदावन के शाहजी मंदिर में विराजमान श्रीराधा-रमणलाल वसंती पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। रविवार को प्रात: 9:5 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, जबकि शाम को 4:45 बजे से शाम नौ बजे तक भक्त ठाकुर जी के दर्शनों का लाभ ले सकेंगे। 
विज्ञापन


वहीं 11 फरवरी को शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक वसंती कमरे के दर्शन होंगे। तैयारियों के तहत पूर्व संध्या तक वसंती कमरे की साज-सज्जा में कारीगर जुटे रहे। पावन अवसर पर अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए कई भक्तों शनिवार को ही वृंदावन पहुंच गए।  

मंदिर के वसंती कमरे में लगे विभिन्न रंगों के बेशकीमती झाड़-फनूसों, स्वर्णमयी दीवार, गोलाकार छत पर की गई पच्चीकारी, विभिन्न रंगों के दर्पण के बीच दूर दराज से आए भक्त इस पल के साक्षी बनेंगे। 
विज्ञापन


वर्ष में दो बार खुलता है यह कमरा

बता दें कि टेढ़ा खंभा मंदिर के नाम से प्रसिद्ध वृंदावन के शाहजी मंदिर का यह कमरा वर्ष में सिर्फ दो बार ही खुलता है। प्रथम बार वसंत पंचमी पर दो दिन व दूसरी बार श्रावण मास में त्रयोदशी व चतुर्दशी के दिन ठाकुर जी इस कमरे में भक्तों को दर्शन देते हैं।

कमरे की सजावट के प्रमुख आकर्षण प्राचीन झाड़-फनूसों व कांच आदि की साफ-सफाई का कार्य शनिवार शाम तक जारी रहा। व्यवस्थापक प्रशांत शाह ने बताया कि ठाकुर जी को वसंती पोशाक धारण कराने के साथ-साथ उनका शृंगार भी वासंतिक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें