फोटो 17 वाराणसी मंडल की टीम को विजेता कप प्रदान करतीं सीडीओ नेहा बंधु और अन्य अतिथि। स्रोत खेल
मैनपुरी। वाराणसी मंडल की टीम ने सहारनपुर को हराकर राज्य स्तरीय महिला ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, सहारनपुर को उपविजेता रहा। खेल निदेशालय और यूपी कबड्डी एसोसिएशन के समन्वय से पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में 12 से 14 नवंबर तक आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को वाराणसी और सहारनपुर के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी की टीम ने सहारनपुर को 30-21 के अंतर से हराकर चैंपियन बनीं। टीम की खिताबी जीत में लेफ्ट काॅर्नर कैचर सिमरन तिवारी ने 13 अंक हासिल कर अहम भूमिका निभाई। इससे पूर्व खेले पहले सेमीफाइनल मैच में वाराणसी ने मेरठ को 32-21 से और दूसरे सेमीफाइनल में सहारनपुर ने आजमगढ़ की टीम को 21-12 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच के बाद मुख्य अतिथि, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने विजेता और उपविजेता टीमों ट्रॉफी सहित खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार सिंह, वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, कबड्डी संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, गौरव पांडेय, राघवेंद्र दुबे, इस्तिखार अहमद, सुरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, अमित यादव आदि मौजूद रहे।