फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी मंडल महिला कबड्डी में चैंपियन, आगरा छात्रावास उपविजेता; प्रदेश की 19 टीमों ने किया था प्रतिभाग

Thu, 06 Aug 2026 09:49 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेशीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम चैंपियन बनी। आगरा छात्रावास की टीम उपविजेता रही। 
विज्ञापन
विजेता टीम को किया सम्मानित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेशीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम चैंपियन बनी है। बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल में उसने आगरा छात्रावास की टीम को 41-18 से मात दी। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों और एक छात्रावास सहित कुल 19 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इससे पहले खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अलीगढ़ मंडल ने सहारनपुर को 25-20, मेरठ मंडल ने गोरखपुर को 31-12, आगरा छात्रावास ने कानपुर मंडल को 24-16 व वाराणसी मंडल ने आगरा मंडल को 35-12 से हराकर अंतिम चार में स्थान बनाया। सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में वाराणसी मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 35-20 से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया। 

दूसरे सेमीफाइनल में आगरा छात्रावास ने रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में मेरठ मंडल को 43-40 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के मुकाबलों में विक्रम, संजय, सत्यदेव, कन्हैया, पवन, जयप्रकाश, संतोष लोधी और विनीत सारस्वत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर हेमलता काला और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर अरविंद यादव क्रीड़ा अधिकारी, एटा और बृजेंद्र सिंह जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न टीमों के प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें