फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव कछपुरा में रविवार की रात एक घर के बाहर की तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर पिटाई करने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। गांव कछपुरा निवासी पदम सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे गांव के कुछ लोग उसके घर पर पहुंचे और बाहर लगे बिजली मीटर सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी। उसने इसका विरोध किया तो उसे पीट दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।