फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य प्राणी सप्ताहः ऑनलाइन प्रतियोगिता 786 प्रतियोगी हुए शामिल

विज्ञापन
कासगंज में ऑनलाइन प्रतियोगिता कराते डीएफओ - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत मंगलवार को वन्य जीवों के संरक्षण को लेकर ऑनलाइन प्रतियोगिता कराई गई। जिलेभर के विभिन्न स्कूलों के 786 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। 45 मिनट में 50 सवालों के उत्तर इस प्रतियोगिता में पूछे गए। वन विभाग अब प्रश्न पत्रों के मूल्यांकन में जुट गया है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों और विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर पहले तो विभागीय अफसरों ने दिए। उसके बाद 11 बजे से ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू हुई। बच्चों ने 50 वैकल्पिक सवालों के उत्तर दिए। 45 मिनट की प्रतियोगिता के बाद वन विभाग ने प्रश्न पत्रों को ऑनलाइन संकलित कर लिया। अब मूल्यांकन कराया जा रहा है। विजयी प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। एक उत्तर कुंजी भी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
ऑनलाइन प्रतियोगिता के बाद अब मूल्यांकन कराया जा रहा है। विजयी प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों को उत्तर कुंजी दी जाएगी। - दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें