फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धूमधाम से निकाली जाएगी वाल्मीकि की शोभायात्रा

Tue, 27 Aug 2024 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भगवान वाल्मीकि जयंती के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी की बैठक मोहल्ला जयजय राम में आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा कमेटी का अध्यक्ष पद व मंत्री का चुनाव किया गया। साथ ही तय किया गया है कि वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा कमेटी की बैठक का आयोजन रविवार की देर सायं मोहल्ला जय-जय राम स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर पर किया गया। इस दौरान शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। नगर के विभिन्न मोहल्ला से लोगों ने बैठक में सहभागिता की। समाज के लोगों ने सर्व सम्मति से विनोद वाल्मीकि को निर्विरोध अध्यक्ष और मंत्री संजीव कुमार को बनाया गया। लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद वाल्मीकि ने कहा कि शोभायात्रा नगर में पूर्व निर्धारित मार्ग पर धूमधाम से निकाली जाएगी। समाज बंधुओं के सहयोग से अन्य पदाधिकारियों को जल्द चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें