फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ठगों ने निकाले रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मी के खाते से रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। रेलवे के सेवानिवृत्त चालक के खाते से ठगों ने 1,05,514 रुपये निकाल लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने बैंक पहुंचकर खाता होल्ड करा दिया।
विज्ञापन

थाना अछनेरा के शेखान मुहल्ला निवासी भाजदीन रेलवे के सेवानिवृत्त हैं। उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। सोमवार को वह अपने घर सो रहे थे। बड़े बेटे जाहिद ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे मोबाइल को चार्ज करने लगाया तो, उस पर मैसेज आया कि खाते से 1,05,514 रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत शाखा प्रबंधक अछनेरा को दी और साथ ही थाने में तहरीर दी। इस संबंध में साइबर सेल को भी अवगत करा दिया गया है। पुलिस ने भाजुदीन के खाते को होल्ड कराया है। मामले में जांच की जा रही है।

26जेएनडी19-रजबाहा रोड पर बैंक के बाहर खड़े बाइक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें