फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डॉ. हिमालय सिंह प्रतिष्ठित निशानेबाजों की सूची में शामिल

Tue, 06 Jan 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
डॉ. हिमालय सिंह
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हिमालय सिंह ने चिकित्सा सेवा के साथ खेल जगत में भी राष्ट्रीय पहचान बनाकर इतिहास रच दिया है। दिल्ली में डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 11 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के 10 मीटर पिस्टल इवेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। सटीक निशाने और निरंतरता के बल पर उन्होंने भारत के प्रतिष्ठित निशानेबाजों की सूची में अपनी जगह पक्की की। इस सूची में शामिल होने के लिए 600 में से 550 अंक हासिल करने होते हैं। डॉ. हिमालय ने प्रतियोगिता में 555 अंक हासिल किए। दिन में मरीजों की सेवा और कक्षाओं की जिम्मेदारी, सुबह-शाम शूटिंग अभ्यास से वह इस मुकाम तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें