रोमांचक मुकाबले में आगरा ने मिर्जापुर को हराया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खेल निदेशालय और फुटबाल संघ के बैनर तले एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय जूनियर (अंडर-19) बालिका फुटबाल में मंगलवार को आगरा और मिर्जापुर मंडल के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें आगरा ने 1-0 से विजय हासिल की।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी लीग मैच खेले गए। ज्यादातर मुकाबले एकतरफा रहे। इसमें देवीपाटन ने अलीगढ़ को 3-0 से, कानपुर ने झांसी मंडल को 7-0 से, आजमगढ़ ने सहारनपुर को 4-0 से, मेरठ ने मुरादाबाद को 6-0 से, गोरखपुर ने फैजाबाद को 17-0 से, और वाराणसी मंडल ने बरेली को 6-0 के अंतर से पराजित किया। बुधवार को सुबह 10 बजे से मैच खेले जाएंगे।
मैचों के दौरान पर्यवेक्षक एमएस वेग मौजूद रहे। निर्णायकों में परमजीत सिंह, एनके बिंदू, शारदा सोनकर, ज्योति गुप्ता, माधुरी देवी, अजय यादव, रजाउल्ला, असगर अली, अभिषेक कुमार, प्रदीप कुमार, धीरज ने निभाई। उप क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव, एसएस चौहान, मुमताज अहमद, संजय नेहरू आदि मौजूद रहे।