फूल तुम्हें भेजा है खत में, फूल नहीं मेरा दिल है...प्यार के इजहार के पर्व वेलेंटाइन पर कुछ इसी गीत की पंक्तियों की तरह कपल्स जज्बातों को अपने-अपने अंदाज में बयां करेंगे।
बुधवार से वेलेंटाइन वीक का आगाज रोज डे के साथ हो रहा है। पहला दिन रोज डे का है तो गुलाबी मौसम में इस दिन युवा गुलाब के फूलों से अपने प्यार की कहानी को महकाएंगे।
फरवरी के खूबसूरत महीने में फिजा में मोहब्बत के रंग घोलने के लिए बेकरार दिलों की ख्वाहिशें पूरी होने का सप्ताह शुरू हो गया है। दुनियाभर में इस सप्ताह को न सिर्फ युवा बल्कि हर उम्र के लोग अपने अंदाज में मनाते हैं।
पिछले कुछ सालों से भारत में भी वेलेंटाइन वीक को मनाने का प्रचलन बढ़ गया है। लोग एक दूसरे को गुलाब, टैडी, ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट आदि देकर अपनी खुशियों का इजहार कर सप्ताह को यादगार बनाएंगे।
वहीं दूसरी ओ युवाओं ने उपहार खरीदना शुरू कर दिए हैं। बाजार भी प्रीत के रंग में रंग गया है। कुछ लोग अपने होने वाले जीवन साथी के लिए भी उपहार खरीद रहे हैं। ग्रीटिंग कार्ड भी खूब बिक रहे हैं।
गिफ्ट गैलरीज पर थीम सीरीज के बने लव मेसेज, बॉटल्स, टेडी, वाइन ग्लास, फैदर और क्रिस्टल रोज युवाओं को अपनी ओर लुभा रहे हैं। इस बार फोटो फ्रेम विद मिरर और लव मेसेज किट पहली पसंद बन रहा है।
जिससे वह अपने प्यार का इजहार अलग अंदाज में कर सकेंगे। वेलेंटाइन गिफ्ट की बात करें, तो मैजिक पिलो ( जादुई तकिया) पल-पल आपके प्यार का अलग अहसास कराएगा।
वेलेंटाइन वीक
07 फरवरी - रोज डे
08 फरवरी - प्रपोज डे
09 फरवरी - चॉकलेट डे
10 फरवरी - टैडी डे
11 फरवरी - प्रॉमिस डे
12 फरवरी - हग डे
13 फरवरी - किस डे
14 फरवरी- वेलेंटाइन डे