इश्क उम्र का मोहताज नहीं, किसी भी मोड़ पर इसके फेर में पड़ सकते हैं। शायद यही वजह रही कि ‘ना उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन’ गीत की पंक्तियां लिखी गई।
चिकित्सक भी मानते हैं कि प्यार-मोहब्बत के लिए उम्र मायने नहीं रखती। ये सब ‘लव हार्मोंस’ मतलब एंडोरफिन हार्मोंस का करा-धरा है। इसके प्रभावी होते ही दुनिया सुहानी लगने लगती है।
एंडोरफिन हार्मोंस 11 से 13 की उम्र में बनने शुरू हो जाते हैं। 15 से 22 की उम्र तक इनके बनने की गति तेज रहती है। इस उम्र में एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होने के अवसर भले ही अधिक हों, लेकिन ये किसी भी उम्र में सक्रिय हो सकते हैं।
Valentine Day
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश राठौर बताते हैं कि दिमाग में बनने वाले एंडोरफिन हार्मोंस के चलते प्रेम-मोहब्बत का आभास होता है। ये किसी भी उम्र में प्रभावी हो सकते हैं।
किसी के प्रति आकर्षित होने पर हार्मोंस अचानक तेजी से प्रभावी होकर शारीरिक और मानसिक दशा बदल देते हैं। ऐसे व्यक्ति को दुनिया खूबसूरत लगने लगती है और रहन-सहन, व्यवहार में एकदम परिवर्तित होने लगता है। जिसके प्रति वह आकर्षित होता है, उसके आगे कोई भी प्यारा नहीं लगता। दिमाग में हर वक्त उसकी आकृति बनने लगती है।
...यूं ही नहीं हो जाता किसी से प्यार
valentine day
पहली नजर में पहला प्यार हो गया...यह असल जिंदगी में सटीक नहीं बैठती है। प्यार यूं ही चलते-चलते नहीं होता। प्यार की पहली सीढ़ी आकर्षण है और इसके लिए व्यक्तित्व, माहौल और दिमाग में रासायनिक बदलाव जिम्मेदार हैं।
समाजशास्त्री मानते हैं कि इन तीनों स्थिति में आकर्षण पैदा होने के लिए समय लगता है। एक-दूसरे के साथ समय बिताने पर इसमें बढ़ोत्तरी होने लगती है, जिसका अंतिम पड़ाव प्यार है।
चिकित्सक बताते हैं कि किसी के प्रति आकर्षण होने के साथ ही दिल का धड़कना तो पहले से ही होता है, बस दिमागी रासायनिक क्रियाशील होने लगते हैं। प्यार में पड़ते ही दिमाग में शांत पड़े एंडोरफिन हार्मोंस तेजी से सक्रिय होकर अपना कार्य शुरू कर देते हैं।
ये हैं आकर्षण के कारण
valentine day
व्यक्तित्व:
- किसी के रहन-सहन और सभ्य व्यवहार
- किसी से सम्मान मिलने, संरक्षण का भाव
- बौद्धिकता, हुनर या फिर उसकी सोच
माहौल:
- शादी समारोह का वातावरण होना
- धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होना
- खुशी और सफलता को कोई भी मौका
हार्मोंस:
- एंडोरफिन हार्मोंस का बनना
- शारीरिक रूप में परिवर्तन होना
- आकर्षण होने के अधिक मौके