मैनपुरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में देश की राजधानी दिल्ली में 28 जून को दानवीर भामाशाह की 578वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें वैश्य समाज राजनीतिक भागीदारी के लिए शंखनाद करेगा। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए शहर के आगरा रोड स्थित एक विद्यालय में बैठक हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़ सुमंत कुमार गुप्ता ने कहा कि देशभर से वैश्य समाज और उनके उपवर्ग भाग लेकर अपनी राजनैतिक भागीदारी पर चर्चा करेंगे। दिल्ली प्रदेश राजकुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए उत्तर प्रदेश का भ्रमण किया जा रहा है। कार्यक्रम में लोस अध्यक्ष ओम बिरला, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली विस अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल और सांसद प्रवेण खंडेलवाल सहित तमाम नेता मौजूद रहेंगे। नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक गुप्ता ने कहा कि सम्मेलन में देशभर के वैश्य समाज के लोगों को उनकी ताकत का अहसास कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने बड़ी संख्या में मैनपुरी से लोग जाएंगे। बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सुरेश चंद्र बंसल बीनू, केके गुप्ता, डॉ़ राकेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रामशंकर गुप्ता, सतीश गुप्ता, सभासद मोहित गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, वंश गुप्ता आदि मौजूद रहे।