अकोला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकोला में टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान बुधवार को केंद्र अधीक्षक डॉ. केके शर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक कहा कि शिशुओं और किशोरियों के टीकाकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. शर्मा ने 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए एएनएम से रिपोर्ट तलब की। अधीक्षक ने चेतावनी दी कि ड्यूटी में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।