। जिला में सीनियर सिटीजन एवं बीमारों के टीकाकरण के तीसरे चरण का सोमवार को शुभारंभ हो गया। टीकाकरण के लिए बनाए गए तीन केंद्रों पर भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष, वृद्घाश्रम के सीनियर सिटीजन सहित 183 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण के दौरान जिलाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूरी नजर बनाए रहे। किसी ने भी टीकाकरण के बाद शिकायत नहीं की।
भाजपा ब्रजपांत अध्यक्ष रजनी कांत माहेश्वरी ने अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र पर अपना टीकाकरण कराया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। टीकाकरण के बाद किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। बिना किसी झिझक के वैक्सीन लगवाएं। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने मिशन हॉस्पिटल पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण सेन्टर पर आकर अपना टीकाकरण अवश्य कराएं।
यह पूर्णत सुरक्षित है। टीकाकरण के बाद भी कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन अवश्य किया जाए। कोरोना के सेकेंड वेब का खतरा देखते हुए 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों तथा 45 साल से ज्यादा उम्र वाले ऐसे लोग जिन्हें पहले से ऐसी बीमारियां हैं, जिनसे उन्हें कोरोना का ज्यादा खतरा है, वे भी वैक्सीन लगवा लें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश ने बताया कि टीकाकरण के लिए तीनों केंद्रों पर 300 लोगों को बुलाया गया था। अशोक नगर अस्पताल पर 88, जिला अस्पताल पर 55 लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगाई गई। जबकि मिशन अस्पताल पर 40 लोगों को 250 रुपये के शुल्क के साथ वैक्सीन लगाई गई।