फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण ज़रूरी

Wed, 06 Sep 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद के ब्लॉक सोरों जी में एडीओ संजीव रावत की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण के लिए ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 11 सितंबर से शुरू होने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग व यूनिसेफ संस्था के सहयोग से अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य योजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बीएमसी मुहम्मद जावेद ने सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 कार्यक्रम की कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के तहत दिया जाने वाला सहयोग व सोरों जी के ग्रामीण क्षेत्र में उदासीन परिवारों के बारे में बताया। साथ ही नियमित टीकाकरण के तहत दी जाने वाली वैक्सीन व टीकाकरण के समय दिए जाने वाले चार सन्देश के साथ अन्य जरूरी जानकारी दी गई। बताया कि बीसीजी, ओपीबी, हेपेटाइटिस बी, ओपीवी पेंटा रोटा वायरस, पीसीवी, आईपीवी, एमआर विटामिन ए आदि जन्म से लेकर 5 वर्ष तक दिए जाने वाले टीके के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान बीपीएम बागेश्वर, बीसीपीएम चंद्रिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें