फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के सभी शिक्षकों-कर्मियों व उनके परिजनों को लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में टीका उत्सव को लेकर बैठक करते कुलपति अशोक मित्तल - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ‘टीका उत्सव’ सफल बनाने में सहयोग देगा। साथ ही पहले चरण में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों व उनके परिजनों, दूसरे चरण में सभी कर्मचारियों व उनके परिजनों को कोरोना वैक्सीन लगवाई जाएगी। टीकाकरण केंद्र तक इन्हें ले जाने के लिए विश्वविद्यालय बस सुविधा भी उपलब्ध कराएगा। गरीबों के लिए भी बस उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. अशोक मित्तल की अध्यक्षता में रविवार को विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों, संकाय अध्यक्षों, एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स एवं रेंजर्स के पदाधिकारियों की बैठक बृहस्पतिभवन में हुई। कुलपति ने कहा कि जब कोई भी व्यक्ति टीका लगवाने जाता है तो उसे एक फॉर्म भरना पड़ता है और ऑनलाइन पंजीकरण कराना होता है। इसमें समय लगता है। प्रो. अनिल गुप्ता और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. रामवीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है कि वह विश्वविद्यालय के शिक्षकों व स्वयंसेवकों की ओर से लाए जाने वाले लोगों फॉर्म भरवा कर उनका ऑनलाइन पंजीकरण कराएंगे। टीका उत्सव की व्यवस्थाओं की देखरेख करने के लिए फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश तिवारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बैठक में प्रो. यूसी शर्मा, प्रो. अजय तनेजा, प्रो. प्रदीप श्रीधर, प्रो. ब्रजेश रावत, प्रो. वीके सारस्वत, प्रो. बीपी सिंह आदि की उपस्थिति रही।
विवि में टीकाकरण केंद्र का प्रस्ताव
कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने जिलाधिकारी और उप चिकित्सा अधिकारी से बात करके विश्वविद्यालय परिसर में टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाने का प्रस्ताव दिया है। मंजूरी मिलने पर जेपी सभागार और जुबली हाल में व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट और स्वयंसेवक करेंगे जागरूक
एनसीसी कैडेट व एनएसएस के स्वयंसेवक लोगों को टीका उत्सव के संबंध में लोगों को जानकारी देंगे और टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस संबंध में प्रभारियों को कुलपति की ओर से निर्देश दिए गए हैं।
रोवर्स एवं रेंजर्स ने जागरूकता रैली निकाली
टीका उत्सव की कड़ी में आरबीएस कॉलेज के रोवर्स एवं रेंजर्स ने रविवार को जागरूकता रैली निकाली, जो कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से शुरू होकर जिला अस्पताल गेट पर संपन्न हुई। रैली में शामिल 38 रोवर्स एवं रेंजर्स ने लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने, हाथ को सैनिटाइज करने और मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया। टीम का नेतृत्व डॉ. बसंत बहादुर सिंह व राकेश कुमार सैनी ने किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यूएन सिंह ने रोवर्स एवं रेंजर्स का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें