कासगंज में कोरोना वैक्सीन लगवाते सीनियर सिटीजन व्यापारी
- फोटो : KASGANJ
जिले में बृहस्पतिवार को 323 सीनियर सिटीजन का टीकाकरण किया गया ।11 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इसके अलावा वंचित 28 स्वास्थ्यकर्मियों व 83 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने भी टीका लगवाया। साथ ही 614 स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। कुल 1048 लोगों को टीका लगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल मामो , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर, कलावती अस्पताल, विडला अस्पताल,मिशन अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों, स्वास्थ्य केंद्र साहवर, पटियाली, अमापुर, गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा केंद्रों पर टीकाकरण किया गया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश सिंह ने बताया कि तीसरे चरण में 1.12 लाख से वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। तीसरे चरण में कोई व्यक्ति टीका लगवा सकता है। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आकाश सिंह, बीएमसी लईक अहमद आदि रहे।