फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करने पर 26 के विरुद्ध दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम ने रविवार को चेकिंग अभियान चलाया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 26 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के विरुद्ध पॉवर हाउस स्थित बिजली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल के निर्देशन में रविवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। अवर अभियंता (दिहुली) रविशंकर ने गांव चुरैला में दस, बिरथुआ और नगला भूपाल में एक-एक घर में बिजली चोरी पकड़ी। अवर अभियंता (असरोही) जयदयाल ने चेकिंग गांव असरोही में दो, अतिकुल्लापुर में पांच और मानिकपुर में दो घरों में बिजली चोरी पकड़ी। अवर अभियंता (बरनाहल) रविशंकर ने गांव औरंगाबाद में पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी। अधिकारियों ने लोगों को बिजली चोरी न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें