फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महल को निहारते रह गए उज्बेकिस्तान के रक्षामंत्री

Thu, 06 Sep 2018 07:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी के साथ रक्षामंत्री ने फोटो खिंचवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्री मेजर जनरल अब्दुसलोम अजीजोव ने मंगलवार शाम को ताजमहल का दीदार किया। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ वह ताजमहल पहुंचे। उज्बेकिस्तानी रक्षा मंत्रालय के 12 अधिकारियों का दल उनके साथ आया। शाम को 5:30 बजे से 6:30 बजे तक वह एक घंटे ताज में रहे। इस दौरान उन्होंने सेंट्रल टैंक और रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म पर फोटो खिंचवाए। 

विज्ञापन


वे ताजमहल को देखने के बाद बहुत खुश नजर आए। काफी समय तक ताज को निहारते रहे। उन्होंने दल के साथ ताजमहल के चारों ओर भ्रमण किया। उन्होंने ताजमहल से जुड़ी एक-एक चीजों की जानकारी ली। उन्होंने ताज महल परिसर में एक घंटे बिताए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें