फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा : बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया लूट के बाद हत्या का आरोप

Tue, 08 Sep 2020 03:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)

सार

  • सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले थे जगदीश प्रसाद मौर्य
  • बेटे के आरोप- अज्ञात बदमाश ने लूट के बाद हत्या की है
विज्ञापन
जगदीश प्रसाद मौर्य का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद के थाना नौहझील क्षेत्र के कस्बा बाजना में सोमवार देर रात एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस प्राथमिक जांच में घटना को हादसा मानकर चल रही है। पहले वृद्ध को उत्तराखंड के राज्यपाल का रिश्तेदार बताया जा रहा था। हालांकि वृद्ध के पुत्र ने उनकी उत्तराखंड की राज्यपाल से रिश्तेदारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन


नौहझील के गांव आजनौठ के मूल निवासी जगदीश प्रसाद मौर्य (78) पुत्र कल्यान दास वर्तमान में परिवार के साथ बाजना के रामनगर में रहते थे। सोमवार रात नौ बजे जगदीश प्रसाद घायल हालत में सड़क पर पड़े मिले।

जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए नोएडा लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पुत्र अरविंद कुमार ने बताया कि पिता प्रतिदिन की भांति सोमवार शाम साइकिल से खेत पर गए थे। रात को सड़क पर घायल हालत में पड़े मिले। आरोप है कि बदमाशों ने लूट के बाद पिता की हत्या की है।

उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। क्षेत्राधिकारी मांट रविकांत पाराशर ने कहा कि घटना के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटनास्थल का आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

परिवार के नहीं, गांव के नाते रिश्तेदारी : अभिनव मौर्य
बेबीरानी मौर्य के बेटे अभिनव मौर्य ने बताया कि वे लोग मूल रूप से बाजना के ही हैं। जगदीश प्रसाद मौर्य उनके परिवार से नहीं थे लेकिन गांव के नाते उनके रिश्तेदार थे। उनके पिता उन्हें ताऊ कहकर बुलाते थे। उनकी मृत्यु से बहुत दुख हुआ है। मां को भी इसकी जानकारी दी है, उन्होंने भी शोक जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें