फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार टॉपर्स को 'सोना-चांदी' बांटेगी वेटरनरी यूनिवर्सिटी, डिग्री पर होगा छात्र का फोटो

Sat, 11 Aug 2018 10:13 AM IST
रामकुमार रौतेला, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी
विज्ञापन
मथुरा स्थित उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी पहली बार दीक्षांत समारोह में टॉपर्स को कीमती धातु से बने मेडल प्रदान करने जा रही है। प्रत्येक मेडल का भार 30 ग्राम होगा, जो चांदी से तैयार कराए जाएंगे। चांदी से बने गोल्ड मेडल पर सोने की पॉलिस होगी।
विज्ञापन

  
31 अगस्त को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनरी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आयोजित होने जा रहा है। वर्तमान शैक्षिक सत्र के दौरान प्रदेश में दीक्षांत समारोह की इससे शुरूआत होगी। 

इस समारोह को खास बनाने के लिए वेटरनरी यूनिवर्सिटी ने नई पहल की है। इसमें पहली बार टॉपर्स को प्रदान किए जाने वाले विभिन्न मेडल कीमती धातु से बनवाए जाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री पर होगा छात्र का फोटो 

अब तक सभी मेडल सिर्फ प्रतीकात्मक हुआ करते थे। लेकिन, इस बार ये सभी मेडल कीमती धातु चांदी से बनवाए जाएंगे। इसमें प्रत्येक मेडल का भार 30 ग्राम होगा। गोल्ड मेडल भी 30 ग्राम चांदी से बना होगा, लेकिन उस पर सोने की पॉलिस कराई जाएगी।  

वेटरनरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाने वाली डिग्री पर संबंधित छात्रों का फोटो होगा।
यूनिवर्सिटी यह पहली बार कर रही है। इस निर्णय के तहत यूनिवर्सिटी ने छात्र-छात्राओं के फोटोयुक्त डिग्री तैयार करा ली हैं।
 
यूपी वेटरनरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. पीके शुक्ला ने बताया कि यूनिवर्सिटी की अकेडमिक काउंसिल ने फैसला लिया कि टॉपर्स को प्रदान किए जाने वाले मेडल कीमती धातु के बनवाए जाए। उस फैसले के अनुपालन में ही इस बार मेडल तैयार कराए जा रहे हैं। डिग्री भी फोटोयुक्त तैयार कराई जा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें