उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी
मथुरा स्थित उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी पहली बार दीक्षांत समारोह में टॉपर्स को कीमती धातु से बने मेडल प्रदान करने जा रही है। प्रत्येक मेडल का भार 30 ग्राम होगा, जो चांदी से तैयार कराए जाएंगे। चांदी से बने गोल्ड मेडल पर सोने की पॉलिस होगी।
31 अगस्त को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनरी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आयोजित होने जा रहा है। वर्तमान शैक्षिक सत्र के दौरान प्रदेश में दीक्षांत समारोह की इससे शुरूआत होगी।
इस समारोह को खास बनाने के लिए वेटरनरी यूनिवर्सिटी ने नई पहल की है। इसमें पहली बार टॉपर्स को प्रदान किए जाने वाले विभिन्न मेडल कीमती धातु से बनवाए जाने का फैसला किया है।