फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः सीमा पर शहीद हुए जवान के परिवार के लिए योगी सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

Sun, 25 Mar 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री सुरेश पासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री आवास व शहरी नियोजन तथा व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग सुरेश पासी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ कर महत्वपूर्ण कार्य किया है। 
विज्ञापन


गन्ना किसानों का 27 हजार करोड़ रुपये का पिछला कर्जा अदा किया गया है। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अपराधियों के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई गई है। 

वह सूरज प्रसाद डागा विद्यालय में प्रदेश सरकार की एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। कहा कि प्रदेश में एक लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है। अब गांव को मुख्य सड़कों और बस संचालन से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सीमा पर शहीद होने वाले प्रदेश के जवान के परिवार के एक सदस्य को अनिवार्य रूप से नौकरी दी जाएगी। अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। 

वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना के अंतर्गत उसके प्रोडक्ट के अनुसार जिले को पहचान दी जाएगी। पुराने जर्जर तारों को बदलने का कार्य कराकर विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाया गया है। 

ग्रामीण क्षेत्र में 48 घंटे तथा शहरी क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलवाने की व्यवस्था की गई है। कल्पना से ज्यादा विकास 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। प्रदेश में 32 लाख परिवारों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। 
विज्ञापन

35 हजार रुपये दिए जा रहे हैं

कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गरीब परिवार की बेटी के विवाह पर अब 35 हजार रुपये व्यय किये जा रहे हैं। इस दौरान विधायक सदर देवेंद्र राजपूत ने कासगंज क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया। 

कई महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं को सरकार ने स्वीकृति दी है इससे क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या का समाधान हुआ है। 

विधायक अमांपुर देवेंद्र प्रताप ने प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को सराहते हुए कहा कि अमांपुर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने सहावर-अमांपुर एवं कासगंज-अमरपुर-सिढ़पुरा सड़क को टूलेन मंजूर किया है। जिससे क्षेत्रवासियों को काफी लाभ मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें