फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवा संसद में सोरोंजी के उत्कर्ष ने दिया भाषण

Tue, 05 May 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से लखनऊ विधानसभा में आयोजित तीन दिवसीय विकसित भारत युवा संसद के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में तीर्थनगरी के उत्कर्ष उपाध्याय ने कासगंज का मान बढ़ाया। उन्होंने विकसित भारत 2047 विषय पर प्रभावी भाषण देकर विशेषज्ञों और अतिथियों को प्रभावित किया।
विज्ञापन


उत्कर्ष उपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेश किया गया बजट 2026 विकसित भारत 2047 का मजबूत आधार है। यह बजट युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की ओर से चलाए जा रहे शिक्षा कौशल विकास, रोजगारपरक कार्यक्रम और डिजिटल साक्षरता जैसे अभियान युवाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया और स्टार्ट-अप इंडिया जैसी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि ये पहल देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहतरीन कदम हैं। उन्होंने युवाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

दिग्गज नेताओं ने बढ़ाया उत्साह
तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। वहीं, समापन सत्र में राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रतिभागियों में ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. शर्मा ने उत्कर्ष उपाध्याय सहित सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें