किरावली। विद्युत विभाग ने गांव सकतपुर और मिढ़ाकुर में मंगलवार को विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। विजिलेंस के कवर अभियंता संगम चौरसिया एवं उप खंड अधिकारी मनमोहन शर्मा किरावली के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम गांव सकतपुर पहुंची और बताया कि जिन बिजली उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई है, वे बकाया बिजली का भुगतान कर सरकार से चलाई जा रही विद्युत बिल राहत योजना 2025 में मिल रही छूट का लाभ ले सकते हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि बनय सिंह पहलवान से भी उपभोक्ताओं की जानकारी ली। उन्हें बिजली बिल बकायेदारों को मिली रही छूट योजना के बारे में बताया और उपभोक्ताओं से इसका लाभ लेने को कहा। संवाद