फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 25 मई को कर सकते हैं ताज का दीदार, सुरक्षा के हो रहे कड़े इंतजाम

Wed, 20 May 2026 11:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के 25 मई को ताजमहल दौरे की संभावना को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। दौरे से पहले अमेरिकी सुरक्षा टीम ने ताजमहल और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया है।
विज्ञापन
 अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की एडवांस टीम ने किया ताज का निरीक्षण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 25 मई को ताजमहल देखने आ सकते हैं। वह 24 से 26 मई तक भारत दौरे पर आ रहे हैं, जिसमें वह व्यापार, रक्षा सौदों, दुर्लभ खनिजों के मुद्दे पर क्वाड के विदेश मंत्रियों के साथ नई दिल्ली में बैठक करेंगे। 25 मई को ताजमहल भ्रमण से पहले अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने ताज का चप्पा-चप्पा देखा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 24 फरवरी 2020 को किए गए भ्रमण के लंबे समय बाद अमेरिकी मंत्री ताजमहल देखने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ अमेरिकी विदेश विभाग और सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य ताजमहल पहुंचे। उन्होंने मुख्य मकबरे से लेकर ताज में प्रवेश और गोल्फ कार्ट से आने-जाने की व्यवस्था की जानकारी की। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने शिल्पग्राम से ताज तक पहुंचने के लिए गोल्फ कार्ट की जगह कार के इस्तेमाल और अन्य वाहन के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन

टीम ने ताजमहल को आम पर्यटकों के लिए बंद करने के लिए भी कहा, लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों ने उन्हें नियमों के तहत केवल राष्ट्राध्यक्ष के लिए ही ताज बंद करने की जानकारी दी। इस बारे में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से वार्ता करने को कहा गया। तीन बार अमेरिकी एडवांस टीम खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल के बीच सुरक्षा का जायजा लेने आ चुकी हैं। 25 मई को ताजमहल भ्रमण से पहले एक बार और अमेरिकी खुफिया और सुरक्षा एजेंसी की एडवांस टीम आएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें