आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने बताया कि अमेरिका में आगरा से करीब 200 करोड़ रुपये का जूता का कारोबार होता है। ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ से अभी सीधे प्रभाव पड़ेगा। इस पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 4 अगस्त को दिल्ली में आगरा के जूता उद्यमियों से लंबी चर्चा की। इसमें उनके साथ मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि अमेरिकी दबाव को कम करने के लिए सरकार कई वैकल्पिक योजना बना रही है। भविष्य में इसका समाधान जरूर निकलेगा। उन्होंने उद्यमियों को सब्सिडी और महंगे जूतों पर जीएसटी कम करने की भी आस जगाई है। जीएसटी के संबंध में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से वार्ता करने का भी भरोसा दिया है।
धैर्य की जरूरत, लंबा खिंचने की उम्मीद नहीं- एफमैक के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता का कहना है कि 50 फीसदी टैरिफ से आगरा के जूता कारोबार पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा, लेकिन अभी धैर्य बरतने की जरूरत है। टैरिफ का असर अमेरिका पर भी पड़ेगा। सरकार बेहद गंभीर है। अभी वैट एंड वॉच की स्थिति ही बेहतर है।