फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों के साथ ताजमहल का दीदार करेंगे ट्रंप! एडवांस सुरक्षा टीम ने गिनीं सीढ़ियां

Sat, 18 Jan 2020 07:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी के आखिर में अपने परिजनों के साथ ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। इसके लिए अमेरिका की एडवांस टीम पहले दौरे की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले चुकी है।
विज्ञापन


दूसरे दौर की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए जल्द ही एक और टीम इसी महीने के आखिर में आएगी। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, कार्यक्रमों की व्यस्तता के चलते संभवत: ट्रंप न आ सकें। ऐसे में सिर्फ उनके परिजन भी ताज के दीदार को आ सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति के फरवरी के तीसरे या चौथे सप्ताह में भारत भ्रमण की संभावना है। इस दौरान वह संगमरमरी ताजमहल के दीदार के लिए भी आ सकते हैं। इसी संभावना के मद्देनजर बीते बुधवार को अमेरिका की एडवांस टीम ने खेरिया हवाई अड्डे से लेकर ताजमहल तक की व्यवस्थाओं को देखा। जिस रूट से अमेरिकी राष्ट्रपति का काफिला गुजरना प्रस्तावित है, उस रूट का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शिल्पग्राम से ताजमहल तक के मार्ग को देखा। स्मारक के अंदर की व्यवस्थाओं को भी देखा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) अधिकारियों के अनुसार, पहले राउंड की एडवांस टीम ने ट्रंप के भ्रमण को देखते हुए फिलहाल कोई सुझाव नहीं दिया है। न ही उनके आने की ही पुष्टि की है।

लेकिन सूत्रों के अनुसार, दूसरे राउंड की टीम जनवरी के आखिर में फिर से आएगी। ये टीम ट्रंप के भ्रमण के संबंध में पुलिस-प्रशासन के साथ ही एएसआई अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर स्मारक के अंदर व्यवस्थाओं में जिन परिवर्तनों की जरूरत होगी, उन पर मंथन होगा। 

सीढ़ियां तक गिनीं
अमेरिका की एडवांस टीम ने ट्रंप के भ्रमण को देखते हुए ताज के अंदर रेड सेंड स्टोन प्लेटफार्म से नीचे उतरने की सीढ़ियों तक को गिना है। साथ ही इनकी ऊंचाई कितनी है, उसका का भी अध्ययन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें