अमेरिकी सांसद जेसन स्मिथ ने बुधवार को परिवार के साथ सूर्योदय के समय ताजमहल का दीदार किया। ताज की संगमरमरी खूबसूरती, बेजोड़ पच्चीकारी और भारतीय वास्तुकला की बारीकियों ने उन्हें प्रभावित किया।
हाउस वेज एंड मीन्स कमेटी के चेयरमैन अमेरिकी सांसद जेसन स्मिथ ने बुधवार को परिवार संग ताज का दीदार किया। कड़ी सुरक्षा में उन्होंने सूर्योदय के समय ताजमहल में प्रवेश किया। सूर्य की किरणों के साथ संगमरमरी इमारत के बदलते रंगों ने उनका मन मोह लिया।
विज्ञापन
भ्रमण के दौरान गाइड नितिन सिंह ने उन्हें मुमताज-शाहजहां की प्रेम कहानी, ताजमहल के इतिहास, इसकी बेजोड़ पच्चीकारी और संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भारतीय वास्तुकला की बारीकियों को देखकर अमेरिकी सांसद खासे प्रभावित नजर आए।