फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET Result 2017: शिक्षामित्रों में कहीं खुशी तो कहीं गम, मथुरा-फिरोजाबाद में ये रहा परिणाम

Sat, 16 Dec 2017 09:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
परिणाम
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2017) का परिणाम शुक्रवार शाम को घोषित कर दिया गया। पहले ये नतीजे 30 नवंबर तक घोषित होने थे लेकिन कोर्ट केस के चलते काफी समय लग गया। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज और मैनपुरी में करीब 64 हजार अभ्यर्थी देर रात तक परिणाम की जानकारी लेते रहे। 
विज्ञापन


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी के प्राइमरी स्कूलों में शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद्द होने के बाद राज्य सरकार ने टीईटी परीक्षा का आयोजन किया था। 15 अक्टूबर को हुई इस परीक्षा में आगरा मंडल और एटा-कासगंज जिले में 64160 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में 16, 416 परीक्षार्थी अनुप‌स्थित रहे थे। 

फिरोजाबाद में टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का परिणाम आने से शिक्षामित्रों की उम्मीदें टूट गईं। अधिकांश शिक्षामित्रों के कम अंक आने से वे परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके वहीं कुछ शिक्षामित्र ऐसे भी जिन्होंने परीक्षा में सफलता पाई। वो अब शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई के चेहरे खिल उठे

मथुरा में परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के दिलों की धड़कनें तेज हो गईं। वेबसाइट पर परिणाम देख कई के चेहरे खिल उठे तो कुछ मायूस हो गए। मथुरा में कार्य कर रहे करीब दो हजार शिक्षामित्रों सहित कुल 12703 अभ्यर्थियों ने ये परीक्षा दी थी। 

यहां सीडीएस नगर निवासी संगीता अग्रवाल ने 93 अंक लेकर पात्रता हासिल की। वहीं पिछड़ा वर्ग में गिरजेश चौधरी ने 84 अंक लेकर टीईटी पास की है। देर रात तक अभ्यर्थी अपना परिणाम जानने में लगे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें