फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET: अध्यापक पात्रता परीक्षा आज, जिले में जुटेंगे 54 हजार अभ्यर्थी, इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 08 Jan 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
uptet - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) बुधवार को दो पाली में होगी। आगरा जिले में 54,249 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली की परीक्षा 76 और दूसरी पाली की परीक्षा 45 केंद्रों पर होगी। मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएड का अंकपत्र प्रमाणित कराने के लिए टीईटी के अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 5:00 बजे तक होगी। पहली पाली में प्राथमिक विद्यालयों के लिए 34,744 अभ्यर्थी और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 19,505 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। 

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक से डेढ़ घंटे पहले केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र या फिर परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इन बातों का ध्यान रखना होगा

सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष बाबू के मुताबिक अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए प्रवेशपत्र, पहचानपत्र, बीएड या बीटीसी प्रशिक्षण का मूल अंकपत्र ले जाना है। 

प्रशिक्षण का मूल प्रमाणपत्र न होने पर इंटरनेट के अंकपत्र को सक्षम अधिकारी से सत्यापित कराकर ले जाना है। अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में काले बॉल प्वाइंट पेन के अलावा किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन आदि नहीं ले जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें