फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC pre exam 2019: आगरा में कड़ी निगरानी के बीच 65 केंद्रों हुई परीक्षा

Mon, 30 Sep 2019 05:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
UPSSSC pre exam 2019
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 65 केंद्रों पर सोमवार को कराई गई। आगरा के प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए। 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अपनी मौजूदगी में प्रश्नपत्र केंद्र तक पहुंचाए। 
विज्ञापन


यह परीक्षा दो दिन होगी। दोनों ही दिन दो-दो पालियों में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में 34,859 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। शाम को परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ से एमजी मार्ग पर जाम लग गया। 

सोमवार को पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा हुई। प्रत्येक केंद्र पर सहायक पर्यवेक्षक (जिला प्रशासन) एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें