बरौली अहीर। मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोरी स्कूल से अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। प्रेमी के घर से भागने से मना करने पर वह मथुरा में भटक रही थी, जिसे परिजन घर ले आए। बयान और शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक अवधेश कुमार को गिरफ्तार किया।
एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि 7 अगस्त को छात्रा के पिता ने थाना एकता पर सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि बेटी पत्नी की डांट से नाराज होकर स्कूल से चली गई थी। दोपहर करीब दो बजे किशोरी ने फोन पर यमुना एक्सप्रेस-वे पर होने और जान देने की बात कही। परिजन उसे तलाशते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में मथुरा से बेटी ने फोन कर खुद को ले जाने को कहा। पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह अवधेश के साथ गई थी। अवधेश ने आधा दिन साथ घूमने के बाद उसे छोड़ दिया। न्यायालय ने आरोपी अवधेश को जेल भेजा है।