फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेठानी की एक बात चीर गई कलेजा, बर्दाश्त न कर सकी देवरानी; शादी की पहली सालगिरह पर उठाया खौफनाक कदम

Thu, 28 Nov 2024 08:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

शादी की पहली सालगिरह पर महिला ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। जेठानी द्वारा किए गए कमेंट से वो आहत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मदन मोहन गेट थाना थाना क्षेत्र में विवाहिता की शादी की पहली वर्षगांठ पर पति व अन्य ससुरालियों ने उसके मायके पक्ष के लोगों का अपमान किया। जेठानी ने कमेंट किए, विरोध पर मारपीट की। इससे नाराज विवाहिता ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


धूलियागंज निवासी राधा की शादी 24 नवंबर 2023 को बाग मुजफ्फर खां निवासी छोटू के साथ हुई थी। छोटू चेन फैक्टरी में पालिश का काम करता है। मृतक राधा के जीजा पूर्व पार्षद पंकज माहौर ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति व अन्य ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। रविवार को राधा की शादी की पहली वर्षगांठ थी।

उसके दोनों भाई बहन के घर आए थे। आरोप है कि वहां राधा के जेठ और जेठानी ने उनका मजाकर उड़ाकर अपमान किया। जेठ और पति ने राधा के मायके वालों से कोल्डड्रिंक लाने भी बोल दिया। भाइयों के अपमान से परेशान राधा ने मंगलवार को फंदे से लटककर जान दे दी। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें