फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSEE result 2020: आगरा की श्रुति वर्मा ने बीफार्मा में प्रदेश में प्राप्त किया आठवां स्थान

Fri, 16 Oct 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
श्रुति वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) में केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड निवासी श्रुति वर्मा ने प्रदेश स्तर पर नाम रोशन किया है। बीफार्मा में प्रदेश में आठवां और बीटेक बायोटेक में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

 
श्रुति वर्मा के पिता धमेंद्र वर्मा व्यवसायी और और मां किरन वर्मा गृहणी हैं। श्रुति डॉक्टर बनना चाहती हैं। उन्होंने नीट की परीक्षा भी दी है, परिणाम आने का इंतजार है। श्रुति ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा राधा बल्लभ इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की है। 


उनका कहना है कि सफलता पाने के लिए पढ़ाई में निरंतरता जरूरी है। समय सारिणी के अनुसार पूरे मनोयोग से पढ़ाई करनी चाहिए। श्रुति वर्मा नियमित रूप से आठ से दस घंटे पढ़ाई करती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रितिका मित्तल ने 60वीं रैंक प्राप्त की

लक्ष्य-30 के दीक्षालय इंस्टीट्यूट की रितिका मित्तल ने यूपीएसईई में 60वीं रैंक हासिल की है। रितिका ने सिंपकिंस स्कूल से 12वीं की परीक्षा 95.8 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। उन्होंने जेईई एडवांस में भी सफलता अर्जित की है। 

उनकी सफलता पर पिता विजय मित्तल ने खुशी जाहिर की है। संस्थान के निदेशक डॉ. अंबरीश अग्रवाल ने बताया कि उत्कर्ष, आयुष, सत्यम और आस्था भी सफल हुए है। 

इन छात्र-छात्राओं ने भी प्राप्त की सफलता 

पुलिस लाइन के पास स्थित हॉरिजन के कई छात्रों ने यूपीएसईई में टॉप 200 में स्थान प्राप्त किया। निदेशक जय वर्मा के मुताबिक अपूर्व ने 36, नैसर्ग ने 109, कृतिका ने 163, सुरेन्द्र ने 280, चंचल ने 312, दीपिका ने 429, पीयूष ने 493, मो. आकिब ने 1162, आकांक्षा ने 1364, विधि ने 2307, नेत्रपाल ने 3742, अनुराग ने 3897, ललित ने 6346 और पुष्कर ने 6429वीं रैंक प्राप्त की है।

वहीं, होली पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले हर्षित शुक्ला ने 1666वीं रैंक प्राप्त की है। वह ककरैठा में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें