शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष, 12 महिलाएं
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से देश की ब्यूरोक्रेसी में नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा 2021 (सीएसई) में शुभम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरा स्थान जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वरीयता सूची में से शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं।