फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्मार्ट सिटी आगरा का यूपीएस हो गया चोरी, प्राथमिकी दर्ज;  क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 2.80 लाख रुपये

Fri, 23 Oct 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

न्यू आगरा थाना क्षेत्र के दिया कॉम्प्लेक्स में चोरों ने रात के समय यूपीएस निकाला और बाद में उसे लेकर फरार हो गए; पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में चोरी और धोखाधड़ी की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरों से यूपीएस चोरी हुआ, वहीं एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 2.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई।
विज्ञापन


सिनर्जी टेलिमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर की रात दिया कॉम्प्लेक्स में यह घटना हुई। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के जंक्शन बॉक्स का दरवाजा तोड़ा। वे रात 1:58 बजे यूपीएस निकालकर बाहर रख गए। सुबह 4:51 बजे चोर उसे ले गए। यह पूरी चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। न्यू आगरा थाना पुलिस आरोपियों की पहचान के प्रयास में लगी है।

क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी
भगवान दास भिरोरिया के बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड से 2.80 लाख रुपये कट गए। उनके मोबाइल पर न कोई ओटीपी आया न मैसेज। लेनदेन की जानकारी उन्हें ईमेल से मिली। यह धोखाधड़ी 11 जुलाई को हुई। थाना सिंकदरा पुलिस ने उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें