फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पारौली सिकरवार में स्मार्ट मीटर लगाने पर हंगामा

Sun, 05 Apr 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव पारौली सिकरवार में स्मार्ट मीटर का विरोध करते ग्रामीण
विज्ञापन
फतेहाबाद। क्षेत्र के गांव पारौली सिकरवार में शनिवार को स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में किसानों और ग्रामीणों ने जबरदस्त हंगामा किया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन के कारण विद्युत विभाग के कर्मचारियों को अपना काम बीच में ही छोड़कर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन




शनिवार दोपहर गांव पारौली सिकरवार में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कर्मचारी पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान मौके पर एकत्र हो गए और प्रदर्शन करने लगे। किसानों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर गलत रीडिंग देते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक बिल का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कस्बा फतेहाबाद और आसपास जिन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां के लोग परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर ने उपखंड अधिकारी विद्युत गौरव राजपूत और अधिशासी अभियंता तृतीय शैलेंद्र कटियार से बातचीत की। इस पर अधिशासी अभियंता ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को फिलहाल स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य रोकने के निर्देश दिए। अवधेश ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए, तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक इसका विरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें