फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रमजान से पहले सबमर्सिबल के कनेक्शन काटने पर हंगामा, टोरंट ऑफिस घेरा

विज्ञापन
फतेहाबाद रोड स्थित टोरंट ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं स्त्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी फेज-2 स्थित कांशीराम आवास में बुधवार को सबमर्सिबल पंप के बिजली कनेक्शन काटने पर क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रमजान से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने फतेहाबाद रोड स्थित टोरंट पावर कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया। अधिकारियों द्वारा वार्ता से इंकार करने पर आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे वीआईपी रोड पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, जिसे देख लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बृहस्पतिवार से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में पानी का कनेक्शन कटने से इबादत में और रोजेदारों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा।
तानाशाही का लगाया आरोप
प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने टोरंट पावर पर मनमानी और तानाशाही का आरोप लगाया। मोहम्मद मुकर्रम ने बताया कि इस कॉलोनी में बेहद गरीब तबके के लोग रहते हैं, जिन्हें शासन ने आवास आवंटित किए गए थे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि हवा, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बाधित नहीं किया जा सकता, लेकिन टोरंट अधिकारी नियमों को ताक पर रखकर कार्रवाई कर रहे हैं। काफी देर तक अधिकारियों के बाहर न निकलने पर प्रदर्शन और उग्र हो गया।
विज्ञापन


कनेक्शन के लिए 14 दिन की मोहलत
बढ़ते हंगामे और जाम की स्थिति को देखते हुए टोरंट अधिकारी वार्ता के लिए तैयार हुए। काफी जद्दोजहद के बाद कॉलोनीवासियों को 14 दिन की मोहलत दी गई है। अधिकारियों ने सुझाव दिया कि लोग जिलाधिकारी से वार्ता कर पानी के लिए व्यक्तिगत मीटर लगवाएं, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

वैध कनेक्शन लेना होगा
कॉलोनी में चार अवैध कनेक्शन काटे गए थे। क्षेत्रीय लोगों ने समस्या बताई है। उन्होंने 14 दिन के भीतर वैध कनेक्शन लेने का लिखित आश्वासन दिया है, जिसके आधार पर फिलहाल कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन

— संजय कुमार, उपाध्यक्ष, टोरंट पावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें