फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक की मौत पर हंगामा, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम

Tue, 28 Apr 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरौली अहीर। दिगनेर में एक युवक की मृत्यु के बाद परिजन ने शव रख कर जमकर हंगामा किया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर कर शव का अंतिम संस्कार कराया। जानकारी के अनुसार दिगनेर निवासी राजवीर सिंह (40 वर्ष) ऑटो चालक है उसने विगत दिनों अपने खेत का बैनामा गांव के ही रहने वाले राकेश के नाम किया था इस बात की जानकारी पत्नी प्रीति को जब हुई तो आपस में कहासुनी होने के बाद राजवीर ऑटो लेकर आगरा चला गया और वापस एक सप्ताह से गांव दिगनेर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

रविवार रात एसएन मेडिकल कॉलेज से पत्नी के पास फोन आया, वहां पहुंचने पर पता चला कि राजवीर की हालत अधिक खराब है सोमवार सुबह इलाज के दौरान राजवीर की मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव दिगनेर आने पर पत्नी ने शव को बाहर रख कर हंगामा करते हुए पड़ोसी राकेश जिन्होंने खेत का बैनामा कराया था, जिसके खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक शव के अंतिम संस्कार से मना कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर कर शव का अंतिम संस्कार कराया। मृतक के दो लड़के और एक लड़की है। थाना एकता प्रभारी ने बताया कि युवक की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें