बहन की शादी की तैयारी कर रहा था कृष्णा
बेटे की माैत से मां कमलेश देवी बेसुध होकर रोती रहीं। उन्होंने कहा कि बेटे को देखना भी नसीब नहीं हुआ। बहन दुर्गेश फूट-फूटकर रो रही थी। बोली पहले पापा चले गए, अब भाई भी चला गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते उनके बेटे की जान गई है। परिजन ने बताया कि छोटी बहन दुर्गेश की शादी के लिए लड़का देख रहे थे। कृष्णा बहन की शादी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा था। पिता की मौत के बाद उसने ही घर की जिम्मेदारी संभाली थी।
कंपाउंडर कृष्णा रात में किसी से बात कर रहा था। इसके बाद ही उसने अपने इंजेक्शन लगा लिया था। इससे उसकी रात में तबीयत खराब हुई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से माैत का कारण पता चलेगा।
-डा. सूरज, संचालक, वरुण हास्पिटल
युवक ने हास्पिटल में खुद ही दर्द का इंजेक्शन लगाया था। जांच में इसके सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इंजेक्शन लगाने के बाद वह खाना खाने गया। रात पाैने एक बजे हालत बिगड़ी थी। इस पर दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण पता नहीं चल सका है। इस पर विसरा को फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा जाएगा।
-शेषमणि उपाध्याय, एसीपी छत्ता