फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इफको सेंटर पर डीएपी के लिए हंगामा, जाम लगाने का प्रयास

Mon, 28 Oct 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नदरई स्थित इफको सेंटर पर डीएपी पाने के लिए किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर किसान माने। बाद में पुलिस की देखरेख में डीएपी का वितरण किया गया।
विज्ञापन

डीएपी न मिलने से किसान परेशान हैं। रबी की फसलों की बुवाई के लिए किसानों को डीएपी की जरूरत है। सोमवार को डीएपी मिलने की जानकारी पर बढ़ी संख्या में किसान नदरई स्थित इफको सेंटर पर पहुंच गए। किसानों की लंबी लाइन लग गई। लाइन में लगने के बाद काफी देर तक जब किसानों को डीएपी नहीं मिली तो किसान आक्रोशित हो गए। किसानों ने सिकंदराराऊ मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। किसानों के हंगामा करने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना पर नदरई चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसानों का आरोप था कि संचालक अपने चहेतों को खाद दे रहे हैं और लाइन में लगे किसानों को दिक्कतें हो रही है। चौकी प्रभारी नरेश ने आक्रोशित किसानों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद पुलिस की देखरेख में खाद का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें