फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र बदलने की सूचना पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
जसराना- मतदान केंद्र बदले जाने की सूचना पर हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव पटीकरा के प्राथमिक विद्यालय में बनने वाले मतदान केंद्र को बदलने की सूचना पर ग्रामीणों ने शनिवार केा हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने कहा यदि मतदान केंद्र बदला गया तो मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि पटीकरा के सरकारी विद्यालय में पटीकरा के साथ ही नगला हरजू, नगला कलियान, नगला करौंदा के ग्रामीण वर्षों से वोट डाल रहे हैं लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उनके गांव के मतदान केंद्र को बदलकर खेरिया पटीकरा में बना दिया गया है।
बिना किसी कारण दूसरे गांव में बूथ बनाना गलत है। ग्रामीणों ने कहा यदि उनके गांव में वोट नहीं पडे़ तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में पुरुषोत्तम, लक्षी खान, संजय अंबेडकर, शिवजीत सिंह, शमशेर सिंह, जयपाल सिंह, सुनील, लालू, अर्जुन सिंह चौहान, रामशरण, अमर सिंह, राहुल, प्रमोद कुमार, रामशरण, अहमद खान, बबलू, कालू आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कुमार चंद्र जवालिया ने कहा कि कोई भी मतदान केंद्र नहीं बदला गया है। ग्रामीणों द्वारा किए गए हंगामे के बारे में भी कोई जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें