फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में हंगामा: परिजन बोले- माैत के बाद वेटिंलेटर पर रखा युवक का शव, इलाज के नाम पर वसूले पांच लाख रुपये

Sun, 20 Sep 2026 12:00 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के अस्पताल में शनिवार रात को हंगामा हो गया। परिजन का आरोप है कि माैत के बाद वेंटिलेटर पर रख अस्पताल में इलाज किया जाता रहा। पांच लाख रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना स्थित गोयल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज की मौत छिपाकर कई दिन तक वेंटिलेटर पर रखने, इलाज के नाम पर करीब पांच लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को मृतक शैलेश का ऑपरेशन करने के नाम पर पैर काट दिया गया और वेंटिलेटर पर ही ऑपरेशन किया गया। शनिवार को जानकारी पर परिजन ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन


http://

कोटकी निवासी शैलेश 12 सितंबर की रात करीब आठ बजे मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। कोटकी क्षेत्र में एटा रोड पर पीछे से आ रही बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शैलेश को 11 बजे करीब उपचार के लिए ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-2 स्थित गोयल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


परिजन का आरोप है कि 13 सितंबर को ही शैलेश की मौत हो गई थी, लेकिन अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों ने इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी। परिवार को मरीज से मिलने भी नहीं दिया गया और लगातार उसका उपचार होने की जानकारी दी जाती रही। इस दौरान करीब पांच लाख रुपये इलाज के नाम पर लिए जाने का आरोप है।

शनिवार को गांव के कई लोग शैलेश को देखने अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि स्टाफ और डॉक्टरों ने उनके साथ अभद्रता की और मरीज से मिलने नहीं दिया। इसके बाद गांव के लोगों ने जबरन अंदर जाकर देखा तो शैलेश मृत मिला। उन्हें पहले से ही उसकी मौत का शक था। शनिवार को मौत की जानकारी मिलने पर 85 हजार का बिल थमा दिया। मामले की जानकारी मिलने पर गरीब सेना के अध्यक्ष बाल योगी मौके पर पहुंचे। तो परिजन हंगामा कर दिया। इस बीच सड़क भी जाम हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस समझा-बुझाकर शांत कराया।

गोयल हॉस्पिटल संचालक डॉ. मुकेश गोयल का कहना है कि  सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर छह दिन पहले परिजन ने मरीज को भर्ती किया था। रोजाना परिजनों को उनकी स्थिति के बारे में बताया जा रहा था, मरीज से भी यह मिल रहे थे।  इलाज के बावजूद मरीज की मौत होने के बाद बाल योगी आए और तीमारदारों के साथ हंगामा किया। रुपये देने का  दबाव बनाया। इस संदर्भ में पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने ले गई है। प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित रावत का कहना है कि अभी मामले की शिकायत नहीं मिली है। तीमारदारों के आरोपों की  जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीएमओ कार्यालय को रिपोर्ट के लिए कहा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सय्यद अली अब्बास,डीसीपी सिटी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें